होली के रंगों को ऐसे छुड़ाएं, जानें कुछ घरेलू उपाए

होली के रंगों को ऐसे छुड़ाएं, जानें कुछ घरेलू उपाए

सेहतराग टीम

होली में लोगों को रंग खेलना काफी पंसद है और लोग कई तरह के रंग लोगों को लगाते भी हैं। लेकिन कई बार यही रंग लोगों के त्वचा के लिए हानिकारक हो जाता है। वहीं कई बार लोग होली के रंगों को हफ्ते भर तक छुड़ाते रहते हैं। क्योंकि आजकल के केमिकल वाले रंग जल्दी नहीं छुटते। इसके अलावा यह रंग हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यही सब सोच कर लोग होली के दिनों में इंज्वाय भी नहीं कर पाते हैं। फिलहाल इसका एक ही चारा है कि जितना हो सके केमिकल रंगों से दूरी बनाए और नेचुरल रंग से होली खेलें। लेकिन उसके बावजूद भी रंग छुड़ाने की फजीहत तो होता ही है। तो आज हम आपको बताएंगे की होली के रंगों को कैसे छुड़ाएं?

पढ़ें- होली में यूं रखें त्‍वचा और बालों का ध्‍यान

  • तेल लगाकर खेलें होली : होली खेलने से पहले खासतौर पर अपने हाथ-पैर, चेहरे, बालों और शरीर पर अच्छे से नारियल या सरसों का तेल या कोई लोशन लगा लें। यदि आपने ऐसा किया है तो होली के रंग छुड़ाने में आसानी होगी।
  •  रंग छुड़ाने से पहले गीले शरीर को सुखने दें फिर सबसे पहले कपड़ों और सिर से जितना सूखा रंग झाड़ सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग साफ कर लें। इसके बाद ही नहाएं।
  •  मुलतानी मिट्टी, बेसन या आटे में नींबू का रस डालकर मिला लें और उसे संपूर्ण शरीर पर अच्छे से मल लें। सुखने के बाद उसे धीरे धीरे रगड़ कर निकालें। इससे अधिकतर रंग आसानी से निकल जाएगा।
  • मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे संपूर्ण शरीर पर अच्छे से मल लें। सुखने के बाद उसे धीरे धीरे रगड़ कर निकालें। इससे अधिकतर रंग आसानी से निकल जाएगा।
  • स्पंज से नहाएं : नहाते वक्त कुछ लोग डिटर्जेंट का उपयोग करते हैं जो कि गलत है। आप किसी अच्छे साबून का प्रयोग करें। पहले संपूर्ण शरीर पर अच्‍छे से साबून लगा लें फिर उसे हल्के हल्के स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़ों से रगड़े। यदि प्राकृतिक रंग होगा तो जल्दी से निकल जाएगा लेकिन यदि केमिकल रंग होगा तो देर लगेगी। केमिकल रंगों को जबरन निकालने का प्रयास ना करें। वह वक्त के साथ खुद ब खुद ही निकल जाएंगे। जबरन निकालने में त्वचा को नुकसान पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें-

जरा संभल कर खेलें होली, कहीं रंग में भंग न हो जाएं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।